घर पर दूध से आइसक्रीम कैसे बनाए|पारले जी बिस्कुट से आइसक्रीम कैसे बनाएं घर पर

घर पर दूध से आइसक्रीम कैसे बनाए|पारले जी बिस्कुट से आइसक्रीम कैसे बनाएं घर पर

घर पर दूध से आइसक्रीम कैसे बनाए|पारले जी बिस्कुट से आइसक्रीम कैसे बनाएं घर पर


दोस्तों गर्मी आते ही जगह-जगह पर आइसक्रीम मिलने लगती है वैसे तो आइसक्रीम साल के 12 महीनों में आप दुकानों से खरीद  सकते हैं लेकिन गर्मियों में आइसक्रीम की मांग ज्यादा बढ़ जाती है आज हम इस आर्टिकल में आपको घर पर 2 तरीकों की आइसक्रीम बनाने के बारे में बताने वाले हैं पहला Parle-G बिस्कुट से आइसक्रीम कैसे बनाएं और दूसरा दूध से आइसक्रीम कैसे बनाएं तो दोनों तरीकों की आइसक्रीम बनाना सीखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें|

Parle-G बिस्कुट से आइसक्रीम कैसे बनाएं 


सामग्री


  • 40 बिस्किट के बीच
  • चार चम्मच चीनी
  • 1 कप मलाई सहित दूध 
  • दो चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट

आइसक्रीम बनाने की विधि


  • सबसे पहले आपको बिस्किट को पीस लेना है|

  • उसके बाद आपको पिसे हुए बिस्किट में दूध की मलाई मिलाना है जिससे बिस्किट और मलाई का एक अच्छा पेस्ट बन जाए|

  • उसके बाद स्वाद अनुसार चीनी मिलाकर दूध और बिस्किट के पेस्ट को अच्छी तरह से मिला लें|

  • अब किसी बर्तन या आइसक्रीम मोल्ड में पेस्ट को रखें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट से सजा कर 5 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें | 

  • 5 घंटे बाद स्वादिष्ट और टेस्टी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी आप अपने परिवार के साथ बैठकर खाएं | 

दूध से आइसक्रीम बनाना सीखे


सामग्री 


  • 1 लीटर दूध 
  • चीनी 
  • custured powder 
  • एक कटोरी दूध की मलाई 
  • vanilla essence

  • सबसे पहले आपको 1 लीटर दूध लेना है और उसे गैस पर उबलने के लिए रख देना है उसके बाद जब दूध में उबाल आ जाए  फिर गैस को धीमा कर दूध को 5 से 6 मिनट तक पका लें ताकि दूध हल्का गाढ़ा हो जाए| 

  • अब आपको 3 छोटे चम्मच custurd powder लेना है और उसे एक मग दूध के साथ मिक्स कर लेना है मिक्स करने के बाद उसे साइड में रख ले| 

  • अब आपको उबलते हुए दूध में custurd powder का मिक्सचर डालते हुए अच्छी तरह दूध को मिला लेना है| 

  • उसके बाद आपको 6 चम्मच चीनी डाल देनी है आप अपने स्वाद अनुसार चीनी डाल सकते हैं अगर आपको ज्यादा मीठी आइसक्रीम खाना पसंद है तो आप थोड़ी ज्यादा चीनी डाल सकते हैं| 

  • अब आपको थोड़ी देर तक दूध को पकाना है जब तक दूध हल्का गाढ़ा नहीं हो जाता 7 से 10 मिनट में दूध हल्का गाढ़ा हो जाएगा| 

  • उसके बाद हम दूध को ठंडा करेंगे और उसमें आप दूध से निकली हुई एक बड़ी कटोरी भर कर मलाई डालेंगे ताकि आइसक्रीम गाढ़ी हो जाये अब दूध और मलाई को अच्छे से मिला लें | 

  • अब आप को टी स्पून (Tea spoon ) से आधा vanilla essence ½ tsp  डालना है  हम यहां पर वनीला फ्लेवर की आइसक्रीम बना रहे हैं | आपको vanilla essence अच्छी तरह से mixture कर लेना है| 

  • अब आपको एक कंटेनर लेना है और उसमें बनाए हुए दूध के mixture को डाल देना है और कंटेनर को ढक कर 5 घंटों के लिए फ्रिज में रख देना है 5 घंटे बाद आपको आइसक्रीम का बर्तन या कंटेनर को बाहर निकाल लेना है| 

  • आपको आइसक्रीम जमी हुई मिलेगी लेकिन अभी आप की आइसक्रीम बनकर तैयार नहीं हुई है अब आपको कंटेनर से पूरी आइसक्रीम निकाल कर मिक्सी में डालनी है और आइसक्रीम को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है आपको मिक्सी बंद चालू कर आइसक्रीम कोमिक्स करना है ध्यान रहे मिक्सी गर्म ना हो नहीं तो आपकी आइसक्रीम खराब हो सकती है| 

  • अब आपको मिक्सी में से पूरी आइसक्रीम निकाल कर दोबारा से बर्तन या फिर उसी कंटेनर में डाल देना है और एक बार फिर ढक कर फ्रिज में रख देना है और 5 घंटो में आपकी आइसक्रीम अच्छी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी| 

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी दोनों रेसिपी पसंद आई होगी हमने आपको बताया कि आप Parle -G बिस्कुट से आइसक्रीम कैसे बना सकते हैं साथ में हमने यह भी बताया कि आप दूध से आइसक्रीम कैसे बना सकते हैं अगर आप आइसक्रीम बनाते हैं तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें  क्योंकि इसी से आप की आइसक्रीम स्वादिष्ट लगेगी| 

अगर आपको आइसक्रीम बनाने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप हमें कमेंट कर अपना सवाल पूछ सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे साथ में हमें कमेंट कर यह भी बताएं कि हमारी इस आर्टिकल में क्या कमी थी ताकि हमें हमारे आर्टिकल को तो जाने का एक मौका मिल सके| 

आप चाहे तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के पास शेयर कर सकते हैं ताकि आपके दोस्तों को भी पता चल सके कि आइसक्रीम कैसे बनाते हैं| 

मिलते हैं नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ. 

Leave a Comment