Amrud Khane Ke 15 Fayde-Benefits of Guava In Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको अमरूद के पेड़ की जानकारी देने वाले हैं आज हम Amrud Khane Ke Fayde जानने  वाले  है कि अमरूद खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं और यह भी जानेंगे कि अमरूद खाने से क्या कोई नुकसान हो सकता है तो अमरूद के बारे में पूरी तरह से जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़े| 

अमरूद का पेड़ 

Amrud Khane Ke Fayde-Amrud ka ped-अमरूद के पेड़ की पूरी जानकारी हिंदी में

 

अमरूद का पेड़ 12 महीने हरा भरा रहता है यह 3 से 10 मीटर तक ऊंचा होता है और इसका तना पतला होता है अमरूद के पेड़ में पहले फूल आते हैं उसके बाद फल लगते हैं नई छोटी-छोटी निकली टहनियों पर पत्तों के पास सफेद रंग के फूल लगते हैं फूल लगने के कुछ दिनों बाद फल आते हैं | 

 

अमरूद के फल कभी गोल तो कभी हल्के लंबे होते हैं इसका फल मुलायम और अंदर से गूदेदार  होता है और अंदर बीज भी पाए जाते हैं लेकिन कुछ अलग जाति के अमरुद में बीज नहीं होते हैं अलग-अलग जातियों के अमरूद का स्वाद अलग अलग होता है| 

 

 

अमरूद का फल चार से 6 दिन तक ताजा रहता है लेकिन अगर आप इसे freeze में रखेंगे तो 10 से 12 दिन तक अच्छा रहता है हम आपको बता दें कि  अमरूद के फल को कभी छीलकर  नहीं खाना चाहिए क्योंकि अमरूद में विटामिन C की काफी मात्रा में होता है जो दांतो के दर्द,जोड़ों के दर्द में बहुत उपयोगी होता है अमरूद के फल में विटामिन C, कैल्शियम ,iron होता है साथ  मेंphosphorus और पोटेशियम की मात्रा भी मौजूद होती है अमरूद के पत्ते और जड़ का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है | 

 

अमरूद खाने के फायदे-Amrud Khane Ke Fayde

 

अमरूद आंखों के लिए फायदेमंद होता है

 
आजकल छोटी उम्र से ही बच्चों की आंखें खराब होने लगती है ज्यादा टीवी देखना,देर तक पढ़ाई करना, बढ़ती उम्र और कई बार पौष्टिक आहार की कमी से अक्सर आंखों की समस्या होती है Vitamins, Minerals और कैल्शियम की कमी से मोतियाबिंद और कई अन्य प्रकार की आंखों की बीमारी हो सकती है | 
 
अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप अपने आहार में अमरूद को शामिल करें इसमें मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेगा साथ ही अमरुद में विटामिन C  की अच्छी मात्रा होती है  विटामिन c आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है| 
 

Diabetes मरीजों के लिए फायदेमंद होता है अमरूद

 
अमरूद का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है आज के समय में डायबिटीज के पेशेंट लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में आपको अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए अमरूद का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत के समान है अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अमरूद खाना शुरु कर  देना चाहिए  अमरूद Diabetes  को control करता है|
 

हृदय रोग के लिए फायदेमंद  होता है अमरूद

 

आजकल बहुत बड़ी बीमारी यानी Heart attack की बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है इसका मुख्य कारण है हमारा गलत खानपान हम oily और मसालेदार चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं जो  शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं और यह कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमना  शुरू कर देता है ऐसे में हमारा हार्ड पंप नहीं कर पाता और हृदय रोग की समस्या हो सकती है अगर आप अपने Heart  को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आज अमरूद का सेवन जरूर करें| 

 

अमरुद खाने से तनाव दूर होता है

 
दोस्तों अमरूद का सेवन करने से हमारा शरीर ठंडा रहता है और अमरूद का सेवन करने से तनाव और चिंता  का स्तर भी कम होता है इसलिए पूरे दिन में हमें एक बार अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए| 
 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है अमरूद

 
अमरुद हमारे शरीर में सोडियम और पोटेशियम का बैलेंस बनाकर रखता है इससे आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज होते हैं उन्हें अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए और आप अमरुद  रोज भी ले सकते हैं इससे आपका ब्लड प्रेशर कम होगा और कंट्रोल में रहेगा| Amrud Khane Ke Fayde
 

 

कब्ज को दूर करता है अमरूद

 
अगर आप अमरूद के बीज अमरुद के साथ खा लेते हैं तो इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है यह आपकी पेट की आंतों में से जहां से भी गुजरेंगे आतो  से चिपका हुआ मल साथ में बाहर निकाल देते हैं इससे आपकी आत  साफ हो जाती हैं और कब्ज की समस्या दूर होती है| 
 

 

पाचन शक्ति को बढ़ाता है अमरूद

 
अमरूद का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है वैज्ञानिक शोध के अनुसार अमरुद में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है और फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या होती है ऐसे में अमरूद के जरिए शरीर में फाइबर की पूर्ति होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है|और पाचन तंत्र मजबूत होता है| 
 

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है अमरुद

 
अमरूद का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से हम आसानी से किसी बीमारी का शिकार नहीं होते हैं अमरुद में मौजूद विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है उसके बाद हमारा शरीर रोग पैदा करने वाले रोगजनक से आसानी से लड़ सकता है| 
 

 

सर्दी जुखाम ठीक करने में मदद करता है

 
अमरूद सर्दी जुकाम को ठीक करने में भी फायदेमंद होता है दरअसल अमरूद में विटामिन C और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है यह पोषक तत्व फेफड़ों में रुकावट और बलगम के निर्माण को कम कर देता है और इसमें मौजूद विटामिन C  बैक्टीरिया और वायरस से होने वाली खांसी में भी आराम दिलाता है| 
 

अमरूद के पत्ते दांतों के लिए फायदेमंद होते

 

दोस्तों अगर आपको अपने दांतों में अक्सर दर्द रहता है या मसूड़ों पर सूजन रहती है या फिर अक्सर आपकी दाढ़ दुखती है तो अमरूद के पत्ते आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं अगर आपको दाढ़,दांत के मसूड़ों में कोई दिक्कत है इसके लिए आपको अमरूद के छह से सात पत्ते लेना है और उन्हें पानी में लेकर उवल  लेना है पत्तों को अच्छी तरह उवालने  के बाद पानी से पत्ते निकाल कर फेंक दें| 

 

और जो पानी बचे उसे छान ले जाने के बाद उसे हल्का ठंडा होने दें उसके बाद आप उस पानी में थोड़ा नमक मिलाएं उसके बाद पानी और नमक को मिक्स कर ले फिर जब पानी गुनगुना हो जाए आपको उस पानी से कुल्ला करना है आप 6 से 7 बार कुल्ला करिए उसके बाद आपके दांत और मसूड़ों का दर्द खत्म हो जाएगा यह आपको 1 दिन में दो से तीन बार करना है इससे दांतों के दर्द में आराम मिलता है| 


त्वचा को स्वस्थ रखते हैं अमरूद के पत्ते

 
दोस्तों अक्सर देखा गया है कि कई लोगों का चेहरा दागदार हो जाता है तो ऐसे में अपनी त्वचा को साफ करने के लिए आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं  अमरूद के पत्तों में कुछ पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाते हैं| Amrud Khane Ke Fayde

अमरूद खाने का सही समय

 
दोस्तों वैसे तो आप अमरुद को कभी भी खा सकते हैं लेकिन इसे खाने का सही समय सुबह का होता है और बाकी अन्य फल को भी आपको सुबह के टाइम ही खाना चाहिए सुबह के time हमारा पेट खाली होता है और फल हमें अधिक फायदा पहुंचाते हैं आप अमरूद का सेवन दोपहर के टाइम खाने के 1 घंटे बाद भी कर सकते हैं| लेकिन  अमरुद का सेवन रात में न करे|  
 

अमरुद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

 
अमरूद खाने के बाद आपको कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए इससे आपका गला बैठ सकता है और आपको सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है और अमरूद खाने के बाद कभी भी आपको दूध का सेवन नहीं करना है इससे आपका Diabetes system बिगड़ सकता है |
 

किन लोगों को अमरूद का सेवन करना चाहिए

 

देखिए वैसे तो अमरूद का सेवन हर कोई कर सकता है लेकिन जिने पेट से संबंधित समस्या है वह अमरूद का सेवन जरूर करें क्योंकि पेट की समस्याओं में अमरूद बहुत ही फायदेमंद होता है और जिन्हें दांतों की समस्या है दांतों में दर्द या फिर कोई अन्य समस्या है तो आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं| 
 
अमरूद दांतो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और अगर आप अपना वजन कम करना है चाहते हैं तो आप अमरूद का सेवन जरूर करें अमरूद का सेवन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है| 
 
Amrud Khane Ke Fayde-Amrud ka ped-अमरूद के पेड़ की पूरी जानकारी हिंदी में

 

अमरुद खाने के नुकसान- Amrud khane ke nuksan

 

Amrud Khane Ke Fayde ज्यादा है और नुकसान कम अमरूद खाने से कोई भी गंभीर side effect आपको नहीं होंगे लेकिन अमरूद खाते वक्त आपको थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है अगर आपको अमरूद खाने से कोई नुकसान होता है तो आपको अमरुद कम मात्रा में सेवन करें और नीचे  अमरूद खाने से क्या क्या समस्या हो सकती हैं वह बताया है|
 
  • अमरूद में फाइबर पाया जाता है और अगर आपके शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे शरीर में ऐंठन और गैस की समस्या हो सकती है इसलिए आप अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन ना करें|
 
  •  गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली  माताएं अमरूद खा सकती हैं लेकिन ध्यान रहे कि आपको अमरुद अधिक मात्रा में नहीं खाना है इससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है|
 
अमरुद से आपको कोई बड़ा या गंभीर side effect नहीं होगा वैसे तो अमरूद खाने से कोई साइड इफेक्ट होता ही नहीं है अगर आपको कोई साइड इफेक्ट होता है तो आप अमरूद  का सेवन कम मात्रा में करें|
 

आज आपको क्या जानकारी मिली

 

 
हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको पता चल गया होगा कि (Amrud Khane Ke Fayde) अमरूद का सेवन करने से आप बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं  लेकिन दोस्तों एक बात ध्यान रखिए अगर आप किसी भी चीज का सेवन अधिक करते हैं तो  वह आपके लिए नुकसान पहुंचा सकती है इसी तरह से आप अमरूद का सेवन भी अधिक मात्रा में ना करें|
 
Important :- दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं कि अमरुद किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है अमरूद  का सेवन करने से आप बीमारियों से बच सकते हैं आप अमरूद का सेवन यह सोचकर ना करें  कि आपको किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा अम्रुता अधिक मात्रा में सेवन करने से अगर आपको कोई समस्या उत्पन्न होती है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से मिले और अमरूद का सेवन करना बंद करते हैं|
 

Leave a Comment