1k ka matlab kya hota h – 1M kitna hoa h

स्वागत है आपका हमारे आज के आर्टिकल में।आज हम फिर से हाजिर हैं आपके एक और सवाल का जवाब लेकर।बहुत सारे लोगों ने हमसे पूछा था की 1k ka matlab kya hota h  क्या है। यहां आज हम आपको बताने वाले हैं 1K, 10k और 1M के बारे में। दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि आज का टाइम, शॉर्ट कट का टाइम है। मतलब आज के समय में इंसान हर काम को जल्दी – जल्दी करना चाहता है चाहे वह कोई भी काम हो।

आप लोगों ने बहुत सारी जगह पर 1K, 10K, 1M लिखा देखा होगा,जैसे कि किसी वीडियो के नीचे लाइक, कमेंट, शेयर सेक्शन में या फिर किसी भी सोशल मीडिया साइट्स जैसे की फेसबुक पर, इंस्टाग्राम पर, ट्विटर पर, और यूट्यूब पर। आपको यह सब लिखे हुए दिखते हैं, परंतु क्या आप इसके बारे में जानते हैं ?

बहुत से लोगों का जवाब शायद इस बारे में हां हो सकता है लेकिन बहुत ज्यादा लोगों का जवाब इस बारे में ना होगा। क्योंकि आम जीवन में यह बहुत ही कम इस्तेमाल होने वाले शब्द हैं। लेकिन आज के यह सोशल मीडिया के जमाने में यह बहुत ही ज्यादा अहम शब्द हो गए हैं। आजकल पैसों की गणना भी 1K, 10K, 1M जैसे आंकड़ों में होती है।

1k ka matlab kya hota h

 

तो आइए जानते हैं क्या है यह शब्द और कैसे और कहां होता है इनका इस्तेमाल। इन शब्दों का प्रारंभ कहां से हुआ था और कैसे यह शब्द प्रचलन में आ गया। ऐसे सवालों के जवाब देने की कोशिशों हम इस आर्टिकल में करने जा रहे हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारियां पसंद आएंगी।

1k ka matlab kya hota h

सबसे पहले शुरुआत करते हैं, सबसे छोटी संख्या एक के (1K) से। आप सभी ने इस तरह का 1K लिखा हुआ जरूर देखा होगा। इसका मतलब क्या होता है ये आज हम आपको बताते हैं। 1K का मतलब होता है 1000। अगर आपने ऐसा किसी फेसबुक के पोस्ट पर लाइक सेक्शन में देखा होगा या कमेंट सेक्शन में देखा होगा, इसका मतलब उस पोस्ट पर 1000 लाइक या कमेंट आए हैं, अगर आपने ऐसा किसी इंस्टाग्राम के पोस्ट पर लाइक या कमेंट सेक्शन पर देखा है इसका मतलब उस पोस्ट पर 1000 लाइक या कमेंट आ चुके हैं,

ज्यादातर ऐसा हमें यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो में भी देखने को मिलता है। जिसके लाइक और कमेंट सेक्शन पर इस तरह का लिखा होता है। k का मतलब हजार होता है और साथ में 1 लिखने पर वह 1000 हो जाता है। इसी तरह हम यह 1 स्थान पर दो लिखें (2K) तो उसकी वैल्यू दो हजार हो जाती है और तीन (3K) लिखें तो 3000 हो जाती है चार (4K) लिखे तो 4000 हो जाती है, इसी तरह पांच (5K) लिखे तो 5000 हो जाता है और यह क्रम चलता रहता है।

सिर्फ सोशल मीडिया में ही नहीं बल्कि आप लोगों ने आजकल ध्यान दिया होगा कि आपकी सैलरी पैकेज की गणना भी के(k) में होती है। यानी कि जो हम हर एक हजार कहने की मेहनत करते थे, उसे हम एक के(k) बोल के काम निपटा सकते हैं।इसलिए इस शब्द का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले समय में इससे भी कहीं ज्यादा छोटे-छोटे शब्द आने की संभावनाएं भी इसी तरह बनी हुई है।

आप लोगों ने देखा ही होगा कि सोशल मीडिया में तो हम और भी कई सारे शब्द जो रेगुलर यूज़ होते हैं। उन्हें भी छोटे-छोटे तरीके से कहकर बात को जल्दी खत्म कर देते हैं।

10k ka matlab kya hota h

जैसे कि ऊपर हमने आपको बताया कि यह (K) क्या होता है। तो उस हिसाब से आप समझ गए होंगे कि 1k ka matlab हजार होता है। इस बात से यह निष्कर्ष निकलता है कि कोई भी संख्या लिखकर उसके आगे के (K) लिख दिया जाए तो उस संख्या के आगे हजार का गुना हो जाता है।

 

इसे हम इस तरह से समझ सकते हैं। 10*1000 = 10,000 यानी की 10K। इसी तरह हम यह 10 स्थान पर बीस (20K) लिखें तो उसकी वैल्यू बीस हजार हो जाती है और तीस (30K) लिखें तो 30000 हो जाती है, चालीस (40k) लिखे तो 40000 हो जाती है, इसी तरह पचास (50K) लिखे तो 50000 हो जाता है।इसी तरह 60K, 70K, 80K, 90K लिखा हुआ दिखने पर इसकी वैल्यू 60000, 70000, 80000, 90000 होती है।

जब यह 100K लिखा होता है तो इसकी वैल्यू पूरी एक लाख होती है या फिर 100 हजार होता है। जब यह 200K लिखा होता है तो इसकी वैल्यू पूरी दो लाख होती है या फिर 200000 हो जाती है। इसी तरह 300, 400, 500 आगे की संख्याओं की वैल्यू लाख में होती है। कहने का तात्पर्य है कि जो भी संख्या लिखी है, उस संख्या के आगे के (K) लगा देने पर उस संख्या का उसके यानी कि हजार से गुना हो जाता है और जो वैल्यू प्राप्त होती है वह ही उसकी नंबर की रियल वैल्यू होती है।

1M कितना होता है 

जैसा कि ऊपर हमने देखा कि के(K) शब्द का प्रयोग हजार को दर्शाने के लिए होता था। वैसे ही (M) शब्द का प्रयोग मिलियनस याने की 10 लाख को दर्शाने के लिए होते हैं।1 M का मतलब दस लाख होता है। अक्सर देखा जाता है कि 1k का अर्थ 1000 होता था, तो एक M (1M) का मतलब एक मिलियन होना चाहिए ऐसा भी कई लोग सोचते हैं, मगर ऐसा नहीं होता। दोस्तों एक एम (1M) का मतलब (1000000) दस लाख होता है। बहुत सारे लोगों को यह गलतफहमी होती है कि एक एम (1M)का मतलब एक मिलियन यानी की 1 लाख होता है लेकिन एक मिलियन मतलब 10 लाख होते हैं।

कहने का मतलब यह है कि अगर कहीं आपको किसी सोशल मीडिया साइट्स पर या किसी अन्य वेबसाइट पर 1M फॉलोवर लिखें हुए दिखाई दें या कहीं आपको 1m लिखा हुआ दिखे इसका मतलब उसके फॉलोअर्स, लाइक, कमेंट या फिर सैलरी 10 लाख में है। इसी तरह दो के (2K) का मतलब 20 लाख, तीन के (3K)का मतलब 30 लाख होता है।

इसको इस तरह से समझिए की हर एक एम (M) के आगे 10 लाख का गुणा करके हम उस एम (M) का एग्जैक्ट वैल्यू निकाल सकते हैं। 10 लाख जैसी संख्या को नंबर्स में लिखना वाकई बहुत बड़ा टास्क होता है। इसलिए इसे एम(M) के रूप में लिखने से सुविधा होती है। साथ ही साथ पढ़ने वालों को भी आसानी होती है।

इसी तरह सोशल मीडिया साइट्स में बड़ी संख्या में नंबर को दर्शाने के लिए इन सभी शॉर्ट वर्ड का यूज किया जाता है। जहां पर एक हजार के लिए 1K, 10000 के लिए 10K और 10 लाख के लिए 1M, यूज किया जाता है। सोशल मीडिया के सभी साइट्स के साथ-साथ अन्य जगह जैसे की न्यूज़ ऐप और ऐसी ऐप्स जहां पर हम लाइक कमेंट शेयर कर सकते हैं। वहां पर भी हमें यह सब देखने को मिल जाते हैं। संख्या सूचक के रूप में इन्हें उपयोग किया जाता है। हालांकि आज कल ये शब्द बहुत ज्यादा चलन में है।

कहां से और कैसे प्रारंभ हुआ 1K, 10K और 1M जैसे शब्दों का प्रयोग:-

1K, 10K और 1M जैसे शब्दों का प्रयोग वास्तविक रूप में कहां से हुआ ? इसकी कोई निश्चित जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है। कुछ लोगों के द्वारा ऐसा माना जाता है कि इसका प्रारंभ सोशल मीडिया से ही हुआ था। सोशल मीडिया में जब लाइक,शेयर या फिर फॉलोवर्स की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती थी, तो उन्हें पूरी तरह से स्क्रीन पर दिखाना मुश्किल होने लगता था।

इसलिए इन नंबरों को शॉट रूप में दिखाने के लिए के 1K, 10K और 1M जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाने लगा। जिसका मतलब हजार और लाख में होता था। इनका सबसे मुख्य फायदा यह हुआ कि जो संख्या बहुत बड़ी-बड़ी तरह से लिखी जाती थी, वह दो अक्षरों में सिमट कर रह गई है। जिनके कारण किसी भी स्थान पर इन्हें लिखकर इनको दर्शना बहुत आसान हो गया है। लिखने के साथ ही साथियों नंबरों को पढ़ने के लिए भी बहुत ही सुविधाजनक होती है। 1K, 10K और 1M इस तरह से लिखने पर हमें बहुत ही आसानी के साथ पता चल जाता है कि वहां कितने हजार या कितने लाख होते हैं। हमें उन नंबर्स को गिनने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

हालांकि सबसे पहले किसने इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया था या किस व्यक्ति द्वारा यह सबसे पहले ये शब्द बोला या लिखा गया था, इस बात का भी कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिल रहे हैं। परंतु ऐसा माना जाता है कि, “के” शब्द का प्रारंभ ग्रीक शब्द से हुआ है। जहां पर के का अर्थ होता है किलो।

जी हां दोस्तों वहां पर एक किलोग्राम शब्द के लिए एक K का प्रयोग होता था। जहां उसका अर्थ एक किलोग्राम अर्थात 1000 ग्राम होता था। इसी बात से फ्रांस के वैज्ञानिकों ने यह प्रचलन निकाल दिया कि एक के का मतलब हजार होता और धीरे-धीरे हजार के लिए यह के शब्द ही प्रचलित होने लग गया। तो एक तरीके से हम कह सकते हैं कि 1K शब्द की उत्पत्ति ग्रीक से हुई है और इसके विश्व भर में फैले का कारण फ्रांस है। हालांकि यह बात भी प्रमाणित रुप से नहीं कही गई है लेकिन बहुत सारे लोगों का ऐसा मानना है।

निष्कर्ष 

हां तो दोस्तों हमने यहां पर आपको 1k ka matlab kya hota h OR 10K, 1M जैसे प्रचलित शब्दों के मतलब, फिर इनका नंबरों में होना और फिर इन नंबर्स का एग्जैक्ट वैल्यू भी बता दिया है। और इन नंबरों से आप बाकी के नंबर को कैसे निकालेंगे वह विधि भी बता दी है। परंतु इसका प्रारंभ और इसका प्रचलन कहां से शुरू हुआ इस संबंध में कोई सटीक जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। जिस वजह से वह हम आपको प्रोवाइड नहीं करवा पा रहे। इस बात का हमें बहुत दुख भी है।

परंतु इस विषय में जितने भी जानकारियां हमारे पास उपलब्ध हो सकती थी और जो भी सवाल आपके मन में उठने चाहिए थे उनकी पूरी जानकारी आपको देने की हमने पूरी कोशिश की है। हम उम्मीद करते हैं कि इस विषय को लेकर हम आपकी सभी जिज्ञासाओं शांत करने की कोशिश में सफल रहे होंगे। यदि इस विषय को लेकर आपके मन में अब भी कोई और सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम कोशिश करेंगे आपके सभी सवालों का जवाब देने की।

यदि इस आर्टिकल में आपको कोई गलती लगती है तो उसके लिए भी हम आपसे माफी चाहते हैं। साथ ही अगर आपको इस विषय में और कुछ जानना है या आपको लगता है कि हमे यहां कुछ और भी लिखना चाहिए तो आप हमें वह भी कमेंट कर के बता सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है। अगर आपका जवाब हां है तो आप इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें। जिससे हमारा आगे के लिए और हौसला और बढ़ेगा।

 

Read more articles:- 

YouTube 1000 views par kitne paise deta h 2023

Youtube shorts video download kaise kare-2022

आर्टिकल लिखकर पैसे कैसे कमाए-6 Best ways

 

Leave a Comment