अशोक के पेड़ के 8 बेहतरीन फायदे-Benefits Of Ashok Tree In Hindi

अशोक के पेड़ के 8 बेहतरीन फायदे

 

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर आज हम अशोक के पेड़ के फायदों के बारे में बात करने वाले हैं ज्योतिषियों के अनुसार अशोक का पेड़ दुखों को खत्म करता है अशोक का पेड़ आयुर्वेद में बहुत सारी बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है| 

 

अशोक के पेड़ की छाल से लेकर पत्ते, झड़, फूल सभी में औषधीय गुण होते हैं अशोक का पेड़ महिलाओं की बीमारियों को दूर करता है हम आपको बता दें कि बहुत सारी मेडिसिन,कैप्सूल अशोक के पेड़ के तने,छाल,बीज से बनाए जाते हैं अगर हम अशोक का पेड़ दवा के रूप में इस्तेमाल करें तो हम अशोक के पेड़ के पत्ते,छाल,फूल,बीज जड़ का इस्तेमाल दवा के रूप में करेंगे| 

अशोक के पेड़ के 8 बेहतरीन फायदे-Benefits Of Ashok Tree In Hindi

 

तो चलिए दोस्तों अशोक के पेड़ के फायदे, नुकसान जान लेते हैं हम आपको सभी बातें विस्तार से बताने वाले हैं इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े|

अशोक के पेड़ के फायदे-Benefits of ashok tree in hindi

 

फोड़े फुंसियों मैं इस्तेमाल करे इसका लेप

 

दोस्तों आजकल फोड़े फुंसी की परेशानी बहुत सारे लोगों को होती है इसके लिए आप अशोक की छाल पानी में उबालकर या फिर काढ़ा बनाकर सेवन करें इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आपके फोड़े फुंसी कम होने लगेंगे|

 

आप चाहे तो सरसों के तेल में अशोक के पेड़ की छाल को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे फोड़े फुंसी पर लगाएं इस लेप को लगाने से आपके फोड़े फुंसी सही हो जाएंगे और त्वचा का रंग भी अच्छा होगा लेकिन सबसे पहले आपको अपने शरीर के छोटे से हिस्से में लगाकर देख लेना है कि इस लेप से आपको कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहे हैं उसके बाद ही अपने चेहरे और दूसरी जगहों पर इस्तेमाल करें|

यूरिन की समस्या दूर होगी

दोस्तों अगर आपको यूरिन से जुड़ी कोई समस्या है तो अशोक के बीज आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे आप अशोक के बीजों को पीस लें और इसका सेवन रोज सुबह शाम करें ऐसा करने से आपकी यूरिन से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी| 
 

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

 
अशोक का पेड़ डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर साबित हुआ है इसके फूलो में डायबिटीज को कम करने के औषधीय गुण पाए जाते हैं इसलिए अगर आप इसके फूलों का  सेवन करते हैं तो इससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी| 

 

महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में सहायक है

 

 

अशोक का पेड़ महिलाओं की बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में सहायक है अनियमित मासिक चक्र, मासिक चक्र के दौरान असहनीय दर्द,गर्भ धारण कर पाने में मुश्किल जैसी बहुत सारी समस्याएं जो महिलाओं को होती हैं इन समस्याओं का उपचार के लिए महिलाओं को डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं|

 

 

लेकिन इन सभी समस्याओं को अशोक के पेड़ के औषधीय गुणों से दूर कर सकते हैं एक शोध के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि अशोक की पेड़ की छाल का उपयोग करने से स्त्री संबंधित रोगों में लाभकारी साबित होता है लेकिन इन रोगो के विरुद्ध यह कैसे काम करता है इस बात पर शोध होने की आवश्यकता है|

 

संक्रमण से बचाव करता है 

 
अशोक के पेड़ में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं इन एंटीमाइक्रोबियल की मौजूदगी से यह पेड़ एंटीमाइक्रोबियल्स यानी (संक्रमण से बचाव) का काम करता है इसलिए हम कह सकते हैं कि अशोक का पेड़ संक्रमण से बचाता है| 
 

पेट के कीड़ों से निजात दिलाता है

 
अशोक के पेड़ में बहुत सारे औषधीय गुण वाले तत्व पाए जाते हैं यह सभी तत्व पेट के कीड़ों को दूर करने में मदद करते हैं इसलिए अगर आपको पेट में कीड़ों की समस्या है तो आप अशोक की छाल का इस्तेमाल जरूर करें| 
 

सूजन को दूर  करता है

 
अशोक के पेड़ में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो की सूजन को कम करने में बहुत ही मदद करते हैं अगर आप अशोक के पेड़ के पत्ते और छाल का लेप बनाकर सूजन वाली जगह पर लगाते हैं तो आपको बहुत ही आराम मिलेगा| 
 

पेट दर्द से छुटकारा दिलाता है

 
दोस्तों जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि अशोक के पेड़ में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कि पेट के कीड़ों को कम करने का काम करते हैं साथ में अगर आपको पेट में दर्द की समस्या है तो अशोक के पेड़ की छाल दर्द निवारक होती है पेट दर्द में अशोक की छाल का सेवन करने से पेट दर्द से आराम मिलता है| 

अशोक के पेड़ का उपयोग कैसे करें

 
दोस्तों विशेषज्ञों के अनुसार अशोक के पेड़ में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं और बहुत सारी दवाइयां बनाने में अशोक के पेड़ का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हमने आपको नीचे बताया है कि आप अशोक के पेड़ का उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं| 
 
  • आप अशोक  के नर्म पत्तों का काढ़ा बनाकर रोज दो चम्मच ले सकते हैं| 
  • आप चाहे तो अशोक की छाल का चूर्ण बनाकर एक चम्मच प्रतिदिन ले सकते हैं| 
  • आप चाहे तो अशोक के बीज का चूर्ण बनाकर एक चम्मच रोज उपयोग कर सकते हैं| 
  • आप  सूजन से राहत पाने के लिए अशोक के पत्ते और फूलों का लेप बनाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं इससे सूजन में आराम मिलेगा| 
 
दोस्तों अशोक के पेड़ में औषधीय गुण पाए जाते हैं इसलिए इसके सेवन से आपको फायदे होंगे लेकिन कभी-कभी इससे नुकसान भी हो सकते हैं तो नीचे हमने आपको कुछ नुकसान बताएं हैं जो कि अशोक के पेड़ या  उसके कोई हिस्से का सेवन करने से हो सकते हैं| 
 

अशोक के पेड़ का उपयोग करने के नुकसान

 
  • अगर महिलाओं को मासिक धर्म नहीं हो रहे हैं तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो यह आपके मासिक धर्म को खराब कर सकता है| 
 
  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए| 
 
  • जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें इसका सेवन चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए| 
 
important note :- दोस्तों हमने आपको अशोक के पेड़ के फायदे के बारे में बताया है लेकिन अगर आप हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को आपकी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहना होगा| 
 
अगर इसका सेवन करने से आपको कोई भी नुकसान होते हैं या आपको ऐसा अनुभव होता है कि आपको नुकसान हो रहे हैं तो आपको अशोक के पेड़ की छाल का पत्तों का या फिर जिस भी हिस्से का इस्तेमाल करते हैं उसका इस्तेमाल करना बंद कर देना है और तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना है| 
 
वैसे अशोक के पेड़ का इस्तेमाल करने से नुकसान नहीं होते हैं लेकिन कभी-कभी नुकसान देखे  गए हैं तो नुकसान होने पर इसका सेवन करना तुरंत बंद करें और डॉक्टर से जाकर मिले| 
 

जानकारी कैसी लगी

 
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी  पसंद आई होगी हमने आपको अशोक के पेड़ के फायदे के बारे में बताया है साथ में हमने आपको यह भी बताया है कि आप अशोक के पेड़ का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और हमने आपको अशोक के पेड़ के सेवन करने से जो नुकसान होते हैं उनके बारे में भी बताया है| 
 
इसलिए आप अशोक के पेड़ के किसी भी हिस्से का सेवन करते है तो यह भी अनुभव करें कि आपको कोई नुकसान तो नहीं हो रहा है नुकसान होने पर तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से मिले|
 
दोस्तों उम्मीद है कि आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा मिलते हैं नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ तब तक के लिए bye bye.
 

Read more articles:-

Leave a Comment