[Motivational] Success Story Of Dr. Vivek Vindra and Biography In Hindi

 Success Story Of Dr. Vivek Vindra In Hindi

दोस्तों कहते हैं कि सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जिनके सपनों में जान होती है और ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया है आज के समय के सबसे जाने-माने Motivational speaker, Business coach, Business trainer डॉक्टर विवेक बिंद्रा जी ने दोस्तों यूं तो  विवेक बिंद्रा के सर से माता-पिता का हाथ बचपन से ही उठ गया था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने खुद को इस काबिल बनाया कि आज भी हजारों लोगों को अपनी Motivational speech और Business training के द्वारा Inspire करते हैं|

www.namesbiography.com

दोस्तों आज के इस लेख में हम Motivational speaker Dr. Vivek Vindra की सफलता की कहानी और उनकी बायोग्राफी जानने वाले हैं साथ में हम आपको बताएंगे कि कैसे विवेक बिंद्रा एक संन्यासी से एशिया के सबसे बड़े और मसूर मोटिवेशनल स्पीकर कैसे बने हैं और आज लाखों लोगों को Inspire करते हैं|

Who is Dr. Vivek Vindra

Dr. Vivek Vindra best motivational speaker, Business coach, Business trainer है वह हजारों लाखों लोगों को आज मोटिवेट करते हैं भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों में डॉक्टर विवेक बिंद्रा ट्रेनिंग प्रोग्राम करते हैं और उन्हें दुनिया के अलग-अलग देशों से 100 से ज्यादा अवार्ड भी मिल चुके हैं आज वह एक Best motivational speaker or Business coach बन चुके हैं|

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का एक यूट्यूब चैनल है जिस पर 13 lakhs से ज्यादा subscriber है और उनका चैनल दुनिया का सबसे बड़ा entrepreneur youtube channel है और डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपनी कमाई का 90% दान करते हैं उनकी महीने की कमाई 15 lakh से भी ज्यादा है|

Biography of Dr. Vivek Vindra In Hindi

 

AB
Name   Dr. vivek Bindra
Date Of Birth5th April 1978
ProfessionMotivational Speaker,Leadership, Corporate Trainer,entrepreneur & Youtuber
wifeName unknown
FatherDied when Vivek was 2.5 years old Name unknown
Mother   Remarried after her husband’s death
son 2 children name unknown
Dr. Vivek Vindra का जन्म 5 अप्रैल 1978 को  उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था जब विवेक बिंद्रा 2.5 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और मां ने दूसरी शादी कर ली थी  तो इस तरह से उनके सर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था इसलिए वे अपने दादा जी और चाची के साथ रहा करते थे| 
 
विवेक बिंद्रा पढ़ाई लिखाई में बचपन से ही अच्छे थे और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के नोएडा में स्थित एमिटी बिजनेस कॉलेज से MBA की डिग्री हासिल की दोस्तों आज डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही खेलों का शौक है वह कहते हैं कि अगर उनके जीवन में खेल ना होते तो  उनके जीवन का संघर्ष भरा समय आसानी से नहीं गुजरता| 
 
दोस्तों Dr. Vivek Vindra अपने मोटिवेशनल स्पीच में Bounce Back शब्द का इस्तेमाल करते हैं यह शब्द उन्होंने खेलों से प्रेरित होकर लिया है जिस प्रकार हम खेल में असफल हो जाते हैं लेकिन फिर भी हमें जीत की उम्मीद रहती है उसी प्रकार हमें अपने जीवन में कभी हार नहीं मानना चाहिए| और Bounce Back  करना करना चाहिए | 
 

Dr.Vivek Vindra Struggle

 
Dr. Vivek Vindra के संघर्ष का अंदाजा बस इसी बात से लगा सकते हैं की उनके पास कॉलेज की फीस भरने के पैसे भी नहीं होते थे और इसी वजह से उन्होंने 16 साल की उम्र में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया था हालांकि विवेक चाहते तो एक बड़ा coaching institute खोलकर कोचिंग को अपना फुल टाइम करियर बना सकते थे लेकिन उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी|
 
और दोस्तों Dr. Vivek Vindra के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपने आसपास किसी भी अपने को नहीं पाया तो वह 4 सालों के लिए वृंदावन में सन्यासी के तौर पर रहने चले गए और दोस्तों Dr. Vivek Vindra वृंदावन में एक साधु की तरह रहते धोती कुर्ता पहनते, लोगों की सेवा करते और जमीन पर ही सोते थे हालांकि मानसिक तौर पर संघर्ष कर रहे डॉ विवेक बिंद्रा को शांति प्रदान करने के लिए उनके गुरु जी ने उन्हें गीता पढ़ने की सलाह दी और गीता पढ़ने के बाद उन्हें जीवन कैसे जीना है यह सीख मिली| 
 
आज Dr. Vivek Vindra अपने interview में कहते हैं कि गीता कोई धार्मिक किताब नहीं है बल्कि यह जीवन को किस तरह से जीना है इस बात को सिखाती है और उनका यह मानना है कि आज वह जितने भी सफल हैं उसमें गीता के ज्ञान का भी बड़ा योगदान है श्री विवेक बिंद्रा ने अपने गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए एक Business man बनने की ठान ली साथ ही उन्होंने यह भी फैसला किया कि जो लोग पैसों की कमी के कारण बिजनेस में सफल नहीं हो पाते वह उनकी मदद करेंग|

Dr.vivek vindra success story in hindi

जब डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने Business coach के तौर पर आगे बढ़ने का सोचा था तब शुरुआती समय में उनके पास इतने पैसे भी नहीं हुआ करते थे कि वह खुद का एक अच्छा सा ऑफिस खोल सके लेकिन किसी तरह से उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया और सभी काम वह अकेले ही करने लगे और समय के साथ उन्होंने बहुत सारे लोगों को नौकरी भी दी लेकिन जब उनके पास स्टाफ को Salary देने के लिए पैसे नहीं थे तब उन्होंने अपना घर तक बेचने का फैसला कर लिया था|
 
और दोस्तों इसी तरह से संघर्ष करते हुए डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने वह मुकाम हासिल किया कि आज लाखों लोग और हजारों कंपनियां उन्हें अपना IDOL मानते हैं| 
 
Dr. Vivek Vindra द्वारा बनाए गए यूट्यूब चैनल से आज लाखों लोग अच्छी बातें सीखते हैं और डॉक्टर विवेक बिंद्रा को कई सारे awards के द्वारा नवाजा जा चुका है दोस्तों जिस तरह से वह Motivational speech देते हैं|  जीवन में आगे बढ़ने की सलाह देते हैं उसे देखते हुए सच में उन्हें कई Awards से नवाजा जाना चाहिए|
 

Dr. Vivek Vindra’s wife Photo with his cute child

image source:- www.namesbiography.com

Dr. Vivek Vindra Success Tips

 

सपने पूरे करने के लिए Hard Work करें

दोस्तों Dr. Vivek Vindra अपने Motivational speech में कहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे का राज हार्ड वर्क है उन्होंने सफलता पाने के लिए बहुत ही हार्ड work किया है वह कहते हैं कि जो लोग सफलता पाने के लिए हार्ड वर्क करते हैं वह सफल जरूर होते हैं और जो लोग मन से हार मान लेते हैं वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते हैं हमें हार नहीं मानना चाहिए और लगातार प्रयास करते रहना चाहिए| 

 

नेगेटिव लोगों से दूर रहे

डॉक्टर विवेक बिंद्रा कहते हैं कि जो लोग नेगेटिव सोचते हैं और जिन लोगो ने जीवन में बहाना बनाने के सिवा कुछ नहीं किया है हमें ऐसे नेगेटिव लोगों से दूर रहना चाहिए जो लोग नेगेटिव सोच वाले लोगों के साथ रहते हैं उनके सफल होने के चांस बहुत कम रह जाते हैं  डॉक्टर विवेक बिंद्रा का मानना है कि हम अपने अंदर जो डालते हैं वहीं  बाहर  निकलता है इसलिए नेगेटिव लोगों से दूर रहें| 

सफल लोगों के साथ समय बिताएं

Dr. Vivek Vindra का कहना है कि आप सफल लोगों के साथ उठिए , बैठिए और उनकी संगति करिए जो लोग सफल लोगों की संगति करते हैं उनकी सफलता पाने की रफ्तार दोगुनी हो जाती है अगर आप सफल लोगों के साथ रहेंगे तो उनकी दिनचर्या के बारे में आपको पता चलेगा और आपकी दिनचर्या में भी बदलाव आने लगेंगे तो हमेशा पॉजिटिव और सफल लोगों की संगत करें और उनके साथ समय बिताएं|

 

हमेशा कुछ नया सीखते रहे

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का मानना है कि अगर आप एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आप हमेशा सीखते रहिए शायद आपको पता नहीं होगा कि बिल गेट्स आज भी बुक्स के कई पन्ने पड़ते हैं तो आप भी हमेशा कुछ नया सीखते रहिए विवेक बिंद्रा कहते हैं कि अगर आप सिखने पर Focus करेंगे तो सफलता अपने आप बढ़ने लगेगी|

 

जीवन में हमेशा Bounce Back करना चाहिए

Dr. Vivek Vindra कहते हैं कि हमें हमेशा जीवन में Bounce back करना चाहिए अगर हम एक बार असफल हो जाते हैं उसके बाद हमें बाउंस बैक करना चाहिए और दोबारा उस काम को करना शुरू करना चाहिए अगर हम ऐसा करते है तो हमारी सफलता पाने की रफ़्तार दोगुनी हो जाती है हमें पहले से ज्यादा मेहनत उस काम में करना चाहिए अगर हम जीवन में Bounce Back करते हैं तो हमें एक बड़ा और सफल व्यक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता है|

 

आज आपने क्या सीखा 

 

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको Motivational Success Story Of Dr. Vivek Vindra and Biography In Hindi पसंद आई होगी आपको उनके जीवन की कहानी से कुछ नया सीखने को मिला होगा डॉक्टर विवेक बिंद्रा इतने संघर्ष के बाद भी एक सफल इंसान बनकर उभरे हैं उन्होंने सफलता पाने के लिए हमेशा Hard work किया है दोस्तों आप भी Hard work करिए क्योंकि बिना Hard work के सफलता नहीं मिलती है|
 
हमने आपको डॉ विवेक बिंद्रा के Success Tips भी बताए हैं अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो यकीन मानिए आप अपने जीवन में जरूर एक सफल और बड़े इंसान बनेंगे| अपने दोस्तों के पास Motivational Success Story Of Dr.Vivek Vindra and Biography In Hindi शेयर करना ना भूलें धन्यवाद.

 


Leave a Comment