विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है-New updated 2022

Hello dosto स्वागत है आपका हमारी website पर आज हम आपको बताएंगे कि विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है हम उम्मीद करते हैं कि आपके सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस आर्टिकल के द्वारा मिल जाएंगे और आपको कहीं और से विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है यह जानने की जरूरत नहीं पड़ेगी|

 

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी लगातार चारों ओर एक धुरी पर घूमती रहती है और ऐसे में कभी ना कभी आपके मन में यह सवाल तो आया होगा कि आखिर किस देश में सबसे पहले सूरज निकलता है दोस्तों सूर्यौदय होते हुए देखना सभी को पसंद होता है और पसंद क्यों ना हो क्योंकि उगते हुए सूरज को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे आपको शांति और एक अलग प्रकार के आनंद की अनुभूति होती है|

 

दोस्तों क्या कभी आपने उगते हुए सूरज को देखा है हमें comment कर जरूर बताएं और अगर आपने नहीं देखा है तो हम आपसे कहेंगे कि आप एक बार उगते हुए सूरज को देखिए आपको एक अलग ही प्रकार की शांति की अनुभूति होगी|

 

विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है-New updated 2022

 

कई सारे doctors भी हमें उगते हुए सूरज को देखने और सुबह जल्दी उठकर घूमने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे हमारा दिन और मन दोनों ही बड़े प्रसन्न रहते हैं और हमें कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं दोस्तों बता दे कि सूर्य उदय का समय बेहद ही मनमोहक और सुंदर होता है लेकिन आजकल की भागती हुई जिंदगी में सभी लोग थके रहते हैं और आलस्य के कारण सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं करते हैं जिससे वह सूर्योदय का सुंदर दृश्य नहीं देख पाते हैं |

 

 चलिए अब बातें बहुत हुई और हम सीधे जान लेते हैं कि विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है|

 

विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है

 

दोस्तों इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हमारी पृथ्वी लगातार चारों ओर एक धुरी पर घूमती रहती है लेकिन दोस्तों आज science ने इतनी progress कर ली है कि विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है यह पता कर लिया है|

 

Dosto अभी तक माना जाता था कि जापान वह देश है जहां सबसे पहले  सूर्य निकलता है लेकिन जब सभी देशों ने GMT अर्थात (Greenwich Mean Time) को मान्यता दे दी है उसके बाद new time zone के अनुसार न्यूजीलैंड वह देश हो गया है जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है एक तरफ जहां न्यूजीलैंड का समय GMT +13 है जबकि जापान का समय GMT+9 है|

 

हम आपको बता दें कि जिस वक्त न्यूजीलैंड में सुबह के 6:00 बज रहे होते हैं उस वक्त जापान में रात के 2:00 बज रहे होते हैं और दोस्तों यही कारण है कि new year सबसे पहले newzeland में मनाया जाता है तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि सूर्य उदय की धरती न्यूजीलैंड है|

 

विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है यह तो आपको पता चल गया है चलिए आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है|

 

भारत में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है

 

अगर बात भारत की करें तो अरुणाचल प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे पहले सूरज निकलता है और दोस्तों इस राज्य का नाम भी ” सूर्योदय ” का प्रतीक है ”अरुण ” का अर्थ सूर्य और ” चल ” का अर्थ उगना होता है इस प्रकार अरुणाचल नाम का अर्थ सूर्य उदय होता है |

 

अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली की घाटी नामक जगह पर सबसे पहले सूरज उगता है यहां पर सुबह 4:00 बजे सूर्य निकल जाता है यह स्थान भारत चीन और म्यांमार की सीमा पर स्थित है अरुणाचल प्रदेश समुद्र तल से 2655 मीटर की ऊंचाई पर  स्थित है इस जगह पर सूर्य की पहली किरण को देखने के लिए बहुत सारे tourist आते हैं  और यहां पर सूर्य उदय का मनोरम दृश्य सच में बहुत ही सुंदर होता है|

धरती और सूर्य के बीच कितनी दूरी है 

 

दोस्त आपने हनुमान जी की यह कहानी तो सुनी होगी कि जब हनुमान जी छोटे थे तब उन्हें बहुत जोर से भूख लग रही थी और तभी वह आसमान की ओर देखते हैं तो उन्हें सूर्य दिखाई देता है जिसे वह एक बड़ा मीठा फल समझकर खाने के लिए उड़ान भर लेते हैं और आप सभी जानते ही होंगे कि वह सूर्य को अपने मुंह में निगल भी लेते हैं हनुमान जी शंकर भगवान का ही  रूप थे उन्हें सूर्य की गर्मी से कोई फर्क नहीं पड़ा|

 

लेकिन जिस दिन हनुमान जी ने सूर्य को निकला उसी दिन सूर्य ग्रहण पढ़ना था और राहु सूर्य को ग्रहण लगाने जा रहे थे लेकिन  सूर्य को निगलने के बाद जब हनुमान जी ने देखा कि कोई काला फल भी वहां पर है जोकि राहु थे तो हनुमान जी ने राहु को भी  निगलने की कोशिश भी की लेकिन राहु किसी तरह से जान बचाकर देवराज इंद्र के पास पहुंचा और बताया कि आज पता नहीं कोई और राहु मेरी जगह आ गया है जिसने सूर्य को निगल लिया है यह सुनकर देवराज इंद्र बहुत क्रोधित हुए|

 

और अपने बज्र के साथ हाथी पर सवार होकर हनुमान जी के पास पहुंचते हैं और उनकी दद्दी पर बज्र से प्रहार कर देते हैं इससे हनुमान जी का मुंह खुल जाता है और सूर्य बाहर निकल जाते हैं हनुमान जी बज्र के प्रहार से मूर्छित होकर जमीन पर गिरने लगते हैं तभी हनुमान जी के पिता वायु देव अपने पुत्र को गिरते देख उन्हें अपनी गोद में लेकर छाती से लगा लेते हैं और बज्र का प्रहार देखकर क्रोधित हो उठते हैं और वह एक गुफा के अंदर चले जाते हैं इससे वायु बहना बंद हो जाती है और तीनों लोक के प्राणी तड़पने लगते हैं पशु-पक्षी,  पेड़-पौधे मुरझाने लगते हैं |

 

तीनों लोगों में हाहाकार मच जाता है यह देखकर देवराज इंद्र ब्रह्मा जी सहित वायु देव के पास पहुंचते हैं और ब्रह्मा जी हाथ लगाकर हनुमान जी को जीवित कर देते हैं और देवराज इंद्र सहित ब्रह्मा जी वायु देव से अनुरोध करते हैं कि वह बहना शुरू कर दे नहीं तो तीनों लोक समाप्त हो जाएंगे उसके बाद वायु देव बहना शुरू कर देते हैं उसके बाद सभी देवता हनुमान जी को बहुत सारी शक्तियां और आशीर्वाद देते हैं|

लेकिन दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि हमने आपको यह कहानी क्यों बताई दोस्तों इस कहानी के जरिए ही हम सूर्य की धरती से कितनी दूरी है यह बताने वाले हैं |

जिस दूरी को पता करने में वैज्ञानिकों को कई साल लग गए उस दूरी का पता गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में पहले ही लिख दिया है|

वैज्ञानिकों को के अनुसार सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी करीब 15 करोड़ किलोमीटर है लेकिन सालों पहले तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा में  सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी का वर्णन हनुमान चालीसा की 18वीं चौपाई में किया है चलिए जानते हैं|

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

यह दोहा अवधी भाषा में है लेकिन इसका हिंदी मतलब यह है कि हनुमान जी ने कई सालों पहले एक युग सहस्त्र योजन की दूरी पर स्थित भानु मतलब सूर्य को खा लिया था|

दोहे के हर एक शब्द में गणित छिपी है चलिए इसे वैदिक ज्योतिष के आधार पर समझते हैं

जुग( युग) = 12000 years

एक सहस्त्र = 1000

एक जोजन (योजन) = 8 मील

भानु = surya ( sun )

युग x सहस्त्र x योजन = पर भानु यानि सूर्य की दूरी

12000 x 1000 x 8 मील = 96000000 मील

एक मील = 1.6 किमी

96000000 x 1.6 = 153600000 किमी

इस तरह से तुलसीदास जी ने पहले ही बता दिया था कि सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी 150000000 करोड़ किलोमीटर है दोस्तों आपने यह चौपाई तो सुना होगा लेकिन इसको गणित में कैसे calculate करते हैं यह आपको शायद मेरे article से पता चल गया होगा क्या आपने यह कहानी और यह दोहा पहले से सुना था कमेंट में जरूर बताएं|

Conclusion  ( निष्कर्ष )

 

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि विश्व में सबसे पहले सूर्य कहां निकलता है दोस्तों पहले  ऐसा माना जाता था कि जापान में सबसे पहले सूर्य उदय होता है लेकिन new time zone के अनुसार न्यूजीलैंड वह देश है जहां सबसे पहले सूर्य निकलता है|

 

और दोस्तों साथ में हमने आपको यह भी बता दिया है कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है उम्मीद करते हैं कि आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे और हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी| अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमें comment कर जरूर बताएं |

 

अगर आपको इस article में कुछ गलती लगी हो तो हमें जरूर बताइए ताकि हम हमारी गलती को सुधार सकें और आपको अच्छी जानकारी मिल सके आप चाहें तो अपने दोस्तों के पास भी article को शेयर कर सकते हैं नीचे आपको share button मिल जाएंगे|

FAQ’S

 

चलिए अब कुछ ऐसे सवालों के जवाब जान लेते हैं जो इस विषय पर अक्सर पूछे जाते हैं ?

 

Question 1 :- भारत में सबसे पहले सूर्य अस्त कहां होता है ?

Answer 1 :- दोस्तों बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में सूर्यास्त सबसे पहले और सबसे आखिर में सूर्यास्त गुजरात में होता है|

 

Question 2 :- विश्व में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है ?

Answer 2 :- जैसा कि हमने ऊपर जाना है कि विश्व में सबसे पहले सूर्य उदय न्यूजीलैंड में होता है |

 

Question 3 :- दिन किधर से निकलता है ?

Answer 3 :- दिन पूर्व दिशा से निकलता है |

 

Question 4 :-  पहले जापान को सूर्य उदय के लिए सबसे पहले स्थान क्यों माना जाता था ?

Answer 4 :- दोस्तों बता दें कि जब तक GMT (Greenwich Mean Time) को सभी देशों ने मंजूरी नहीं दी थी तब तक जापान को सूर्योदय के लिए सबसे पहले स्थान माना जाता था लेकिन नए time zone के अनुसार न्यूजीलैंड को सूर्योदय के लिए सबसे पहला स्थान माना जाता है|

 

Question 5 :-  विश्व में सबसे बाद में सूर्यास्त कहां होता है ?

Answer 5 :-  पूरे विश्व में सबसे बाद में सूर्यास्त अमेरिकन सीमाओं में होता है|

 

Question 6 :- भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है ?

Answer 6 :- दोस्तों जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि भारत में सबसे पहले सूर्य उदय अरुणाचल प्रदेश मैं होता है और यहां पर सूरज की पहली किरण देखने के लिए  कई पर्यटक दूर-दूर से आते हैं|

 

 

Read more articles :-

 

Mobile पानी में गिर जाये तो क्या करे

दुनिया का सबसे ऊंचा और लंबा पेड़ कहा है

इंदौर के 12 प्रसिद्ध स्थान-Famous places of Indore In Hindi

 

 

Leave a Comment