खजूर खाने के फायदे -Khajoor khane ke fayde-Benefits of dates in Hindi

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरी वेबसाइट पर आज हम आपको बहुत ही पौष्टिक फल खजूर के बारे में जानकारी देने वाले हैं हम आपको Khajoor Khane Ke fayde साथ में khajoor के बारे कुछ और जानकारी भी हम आपको देने वाले हैं इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें|

 

khajoor khane ke fayde

 

 

खजूर को इंग्लिश में Dates के नाम से जानते हैं यह एक मीठा फल है जो Dry fruit  के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है खजूर का रोजाना सेवन करने से हमें अनगिनत फायदे होते हैं लेकिन बहुत सारे लोग यह नहीं जानते कि खजूर कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए जिस वजह से वह इसके  पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाते और कई बार फायदों की जगह नुकसान हो जाते हैं|

 

 

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि

 

  • खजूर खाने का सही समय क्या होता है
  • खजूर खाने का सही तरीका क्या है
  • दिन भर में कितने खजूर खाना चाहिए
  • खजूर खाने के फायदे  क्या होते हैं
  • खजूर खाने के नुकसान  क्या होते हैं इन सवालों के जवाब हम आपको देने वाले हैं इसलिए खजूर के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें|

 

 

नोट :- आप सभी एक बात का ध्यान रखें कि khajoor किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है इसका सेवन करने से आप बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं  इसलिए khajoor का सेवन यह समझ कर ना करें कि इससे आपकी कोई बीमारी ठीक होगी| और अगर आप डेली diet में खजूर को शामिल कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

 

दोस्तों खजूर में पोषक तत्वों का भंडार होता है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं नीचे हमने आपको खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में बताया है|

 

100 ग्राम खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

 

  • Water  – 21.32 gram
  • Sugar  – 66.47 gram
  • Protein – 1.8 gram
  • Carbohydrates – 74.97 gram
  • Fiber – 6.7 gram
  • Cholesterol – 74.97 gram
  • Fat – 0.15 gram
  • Energy  – 277 k cal

 

इसके अलावा खजूर में iron, minerals , calcium, amino acid , phosphorus भरपूर मात्रा में पाए जाते है|

 

खजूर खाने का सही समय

 

चलिए खजूर खाने का सही समय जान लेते हैं ताकि आप इसके सभी लाभ ले सकें वैसे तो आप खजूर का सेवन दिन भर में कभी भी कर सकते हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली  पेट खजूर का सेवन करते हैं तो इससे आपको instant enery मिलती है और यह आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है|

 

बहुत से लोगों को खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है तब आप unhealthy खाने की वजह Natural मीठा खजूर खाए जो कि बिल्कुल Healthy होता है|

 

इसी के साथ साथ आप रात के समय भी खजूर खा सकते हैं और खजूर का सेवन करने के बाद अगर आप एक गिलास दूध पीले तो यह आपके लिए बहुत ही Healthy होगा| 

खजूर खाने का सही तरीका

 

खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए अगर आप गर्मियों में खजूर का सेवन करते हैं तो रात भर इसे पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका खाली पेट सेवन करें इससे खजूर की गर्म तासीर खत्म हो जाती है और साथ ही साथ पौष्टिकता भी बनी रहती है|

 

लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करते हैं तो आप इसे सीधे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर आप चाहे तो इसे दूध में अच्छी तरह डालकर इसका सेवन कर सकते हैं|

 

इसी के साथ आप खजूर को सलाद के साथ भी खा सकते हैं इसके लिए आपको खजूर के छोटे-छोटे टुकड़े कर सलाद के ऊपर डालकर खाएं यह आपके लिए बहुत ही Healthy होगा|

 

और खजूर खाने का एक और तरीका है कि आप दूध में तीन से चार खजूर और तीन से चार बादाम डालकर उसका शेक बनाकर भी पी सकते हैं इससे आपके शरीर को Instant एनर्जी मिलेगी|

 

1 दिन में कितने खजूर खाने चाहिए

 

दोस्तों वैसे तो आप 1 दिन में कम से कम दो खजूर और ज्यादा से ज्यादा 5 से 7 खजूर का सेवन कर सकते हैं और दोस्तों खजूर खाने की quantity इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके शरीर की तासीर गर्म है या ठंडी |

 

अगर आप कोई physical activity करते हैं तो आप 1 दिन में 5 से 7 खजूर का सेवन कर सकते हैं और अगर आप अपनी daily diet में खजूर को शामिल करना चाहते हैं तो दो खजूर से शुरुआत कर सकते हैं|

 

 लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आप अधिक खजूर का सेवन ना करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकते हैं|

 

khajoor khane ke fayde

Khajoor khane ke fayde

 

चलिए दोस्तों आप khajoor khane ke fayde जान लेते हैं लेकिन आपको खजूर खाने के नुकसान को भी जान लेना जरूरी है इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें|

 

ह्रदय के लिए फायदेमंद होता है

 

खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हृदय संबंधित बीमारियों को दूर करते हैं और अगर आप नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं तो Heartattack का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है इसलिए अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं लेकिन अधिक मात्रा में खजूर का सेवन ना करें नहीं तो आपको फायदों की जगह नुकसान हो सकते है

त्वचा के लिए फायदेमंद होती है खजूर

 

दोस्तों खजूर में vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है और vitamin C skin को सेहतमंद रखने में बहुत ही फायदेमंद होता है यह हमारी स्किन को टाइट कर झुर्रियां यानी wrinkles हटाने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है इसलिए अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि आप अधिक खजूर का सेवन ना करें 1 दिन में केवल तीन से चार खजूर का ही सेवन करें|

खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं

 

खजूर में कम sodium पाया जाता है और कैल्शियम or minerals की मात्रा अधिक होती है इस कारण से यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चों को और खिलाड़ियों को खजूर का सेवन करना चाहिए इससे हड्डियां मजबूत होती हैं अगर आप एक खिलाड़ी हैं तो आप रेगुलर खजूर का सेवन कर सकते हैं इससे आपको एनर्जी के साथ साथ बहुत सारे फायदे होंगे|

पाचन शक्ति बढ़ाता है

 

पाचन शक्ति बढ़ाने में भी खजूर मददगार होता है खजूर में फाइबर पाया जाता है जो पेट की पाचन क्रिया को ठीक रखने में बहुत ही मददगार होता है इसी के साथ साथ जिनको constipation or indigestion की प्रॉब्लम हो उन्हें खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए यह इन प्रॉब्लम का रामबाण इलाज है|

आयरन की कमी को दूर करता है

 

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है| और अगर आपको  anemia यानी खून की कमी हो तो आपको रोजाना खजूर को दूध में उबालकर इसका सेवन करना चाहिए यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा|

नाईट ब्लाइंडनेस में फायदेमंद 

 

दोस्तों खजूर में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है और रात को अंधेपन का प्रमुख कारण vitamin A ki  कमी होती है इसलिए नाइट ब्लाइंडनेस  को दूर करने के लिए खजूर इस्तेमाल में लाया जाता है अगर आपको भी यह प्रॉब्लम है तो आप खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं|

 

वजन बढ़ाने में सहायक होता है खजूर

 

अगर आप बहुत ही दुबले-पतले हैं  तो आपको दो से तीन खजूर दूध के साथ जरूर खाना चाहिए खजूर में natural sugar, vitamin और कई  जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं|

बाबासीर से बचाव

 

जैसा कि हमने आपको बता दिया है कि खजूर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है और फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है जब आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी तो बवासीर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा|

बालों के लिए फायदेमंद होता है खजूर

 

बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है खजूर का सेवन करना क्योंकि खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है इस कारण से खजूर स्कैल्प में रक्त संचालन को बढ़ा देता है जिससे बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है इसी के साथ खजूर में विटामिन E भी मौजूद होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी मददगार हो सकता है लेकिन इस पर अभी कोई वैज्ञानिक शोध नहीं हुआ है और अगर आप नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं तो बालों को सफेद होने से भी रोका जा सकता है|

सूजन कम करने में सहायक

 

खजूर का सेवन करने से अनेकों फायदे होते हैं खजूर में दर्द और सूजन से लड़ने वाले तत्व भी पाए जाते हैं  हम आपको बता दें कि खजूर में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है जो हमारी  प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण होता है और अगर आपके खाने में मैग्नीशियम कम होगा तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली सूजन से ठीक तरह से नहीं लड़ पाएगी इसलिए आपको खजूर का सेवन करना चाहिए|

 

दोस्तों ऊपर मैंने आपको Khajoor खाने के अनोखे फायदे बता दिए हैं लेकिन अगर आप किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो वह हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए आप खजूर का सेवन अधिक मात्रा में ना करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकते हैं नीचे हमने खजूर खाने से होने वाले नुकसान बताएं हैं|

खजूर खाने के नुकसान

 

  • खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए अगर आप दिन भर में ज्यादा खजूर का सेवन करते हैं तो इससे आपको पेट दर्द अपचन की समस्या हो सकती है|
  • अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है|
  • खजूर एक नेचुरल फल है और यह मीठा होता है इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने आपकी डायबिटीज बढ़ सकती है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है इसलिए खजूर का सेवन अधिक मात्रा में ना करें|
  • खजूर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो हमारे शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाता है जिससे बेहोशी, मांसपेशियों में कमजोरी, झुनझुनाहट की समस्या हो सकती है|

 

अगर आपको खजूर खाने से और बताए गए नुकसान महसूस होते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलना है और खजूर का सेवन करना बंद कर देना है तो दोस्तों खजूर का अधिक मात्रा में सेवन ना करें नहीं तो आपको ऊपर बताए गए नुकसान हो सकते हैं आप 1 दिन में दो से तीन खजूर का ही सेवन करें और अगर आप खजूर को नियमित रूप से सेवन कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|

 

जानकारी कैसी लगी 

 

उम्मीद करता हूं कि आपको खजूर के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी हमने आपको Khajoor Khane Ke fayde, नुकसान, खजूर खाने का सही तरीका, 1 दिन में कितने खजूर खाना चाहिए ऐसे बहुत से सवालों के जवाब दिए हैं अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें comment कर जरूर बताएं और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ गलत लगा हो तो आप हमें बता सकते हैं ताकि हम हमारी गलती को सुधार सकें और आपको अच्छी जानकारी मिल सके|

 

दोस्तों हमने आपको ऊपर भी बता दिया है कि आप खजूर का सेवन यह समझ कर ना करें कि इससे आपकी कोई बीमारी ठीक होगी खजूर का सेवन कर आप बीमारियों के लक्षण कम कर सकते हैं और कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं|

 

अगर आप अपने दोस्तों के पास इस आर्टिकल को शेयर करना चाहते हैं तो कर सकते है| नीचे आपको शेयर बटन मिल जाएंगे ताकि आपके दोस्तों को भी Khajoor Khane Ke fayde के बारे में पता चल सके|

 


Read more articles :-

 

कीवी खाने के 13 फायदे-Kiwi Fruits Benefits In Hindi 

Bheege Badam khane ke fayde-Benefits of almond In Hindi

 

Leave a Comment