Kacha amla khane ke fayde-amla benefits in Hindi

आज हम आपको Kacha amla khane ke fayde और नुकसान बताने वाले हैं साथ में हम आपको आमला के बारे में और भी कई सारी जानकारी देंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें|

 

आमला बहुत सारे प्रकृतिक गुणों से भरपूर होने के कारण बहुत सारी बीमारियों को दूर करता है और इसीलिए आयुर्वेद में भी आंवले का इस्तेमाल हजारों सालों से होता आया है आंवला मैं विटामिन C भरपूर मात्रा में होने के साथ-साथ इसमें अन्य Minerals भी पाए जाते हैं जैसे calcium, phosphorus, iron etc और विटामिन B complex का भी खजाना इसमें होता है इसी के साथ आमला एक बहुत ही powerful anioxident agent है|

 

आंवला का पेड़ लगभग 20 से 25 फीट तक लंबा होता है और यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है amla के फल सामान्य रूप में  छोटे होते हैं और हरे chikne और गूदेदार होते हैं| संस्कृत में amla को कई नामों से जाना जाता है इसे अमृता ,अमृतपाल, पंच रस ,आदि नामों से जाना जाता है|

 

नोट :- आप सभी एक बात का ध्यान रखें कि amla किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है इसका सेवन करने से आप बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं  इसलिए amla का सेवन यह समझ कर ना करें कि इससे आपकी कोई बीमारी ठीक होगी| और अगर आप डेली diet में खजूर को शामिल कर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें

 

आँवला खाने के फायदे और नुकसान ||amla ke nuksan aur fayde

 

बहुत सारे लोगों को आंवला खाने का सही समय और सही तरीका पता नहीं होता इसलिए उन्हें इसके फायदों की जगह नुकसान हो जाते हैं इसलिए आज मैं आपको:-

 

 

  •  आंवला खाने का सही समय
  •  आंवला खाने का सही तरीका
  •  आंवला खाने की मात्रा
  •  आमला खाने के फायदे
  •  आंवला खाने के नुकसान

 

और किन-किन लोगों को आमला का सेवन नहीं करना चाहिए यह बताने वाला हूं इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें आपको आमला के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी मिलने वाली है|

आंवला खाने का सही समय क्या होता है

 

अगर आप कच्चा आमला खाते हैं तो इसे खाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है पर इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से यह acidic nature का हो जाता है इसलिए कुछ लोगों को सुबह इसका सेवन करने से discomfort हो सकता है अगर आपको सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करने से कोई परेशानी होती है तो आप कच्चे आंवले को दोपहर के खाने के साथ या खाना खाने के बाद खा सकते हैं यानी आप दोपहर को 3:00 से 4:00 खा सकते हैं|

 

दोस्तों आपको रात के समय कभी भी कच्चे आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि बहुत सारे लोगों को रात के समय आमला सूट नहीं करता है इससे उन्हें सर्दी खांसी और बुखार हो सकता है |

 

लेकिन आपको आंवले के चूर्ण का सेवन रात के समय ही करना चाहिए रात के खाना के बाद आप इसके चूर्ण का सेवन कर सकते हैं इससे आपको बहुत ज्यादा फायदे होंगे लेकिन दोस्तों आप आमला और आंवले के चूर्ण का अधिक सेवन ना करें एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करें| 

 

आंवला खाने का सही तरीका

 चलिए अब मैं आपको आंवला खाने का सही तरीका बता देता हूं कि आप इसे किस प्रकार खा सकते हैं|

 

वैसे तो आमला को खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे काला नमक और कालीमिर्च के साथ कच्चा खाएं इससे आमले की खटास थोड़ी कम हो जाती है लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अमला का सेवन करने के बाद 1 घंटे तक चाय, कॉफी या दूध का सेवन ना करें तो अच्छा है|

 

और दोस्तों अगर आपको कच्चा amla खाना पसंद नहीं तो आप आंवले का मुरब्बा, jam या candy बनाकर खा सकते हैं आंवले का सेवन आप दोपहर के नाश्ते में कर सकते हैं इसके साथ आप खाने में इसकी चटनी या बिना तेल वाला अचार भी खा सकते हैं|

 

जिन लोगों को कच्चा आंवला सूट नहीं होता वह आंवले का जूस का सेवन कर सकते हैं इससे आप इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं तो दोस्तों यह है आंवला खाने के सही तरीके ||

 

आँवला खाने के फायदे और नुकसान ||amla ke nuksan aur fayde

आंवला खाने की सही मात्रा

दोस्तों अगर आप आमला का सेवन सही मात्रा में नहीं करते तो आपको इसके फायदों की जगह नुकसान हो सकते हैं तो चलिए अब हम जान लेते हैं कि आंवला खाने की सही मात्रा क्या होती है, एक दिन में हमें कितने आंवला खाना चाहिए|

 

आपको 1 दिन में 1 से 2 आमला खाना चाहिए यह आंवला खाने की सही मात्रा होती है और अगर आप आंवले के चूर्ण का सेवन करते हैं तो आपको एक चम्मच से ज्यादा चूरन नहीं खाना चाहिए और आमले की तासीर ठंडी होती है इसलिए आपको ज्यादा amla का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको इससे नुकसान हो सकते हैं|

आँवला के फायदे (avla ke fayde )

 

 

त्वचा को स्वस्थ रखता है

आमला में विटामिन C और विटामिन E की मात्रा बहुत अच्छी होती है और यह हमारी त्वचा को सेहतमंद रखने में बहुत मददगार होता है यह हमारी त्वचा से दाग-धब्बे दूर करता है और साथ ही साथ झुर्रियां भी दूर करता है इसी के साथ अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो यह पिंपल्स को रोकने में सहायक है|

आंखों के लिए फायदेमंद होता है

आमला में विटामिन E भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और इससे मोतियाबिंद की समस्या भी दूर हो जाती है तो दोस्तों अगर आपकी भी आंखों की रोशनी कम हो गई है तो आप आंवले का सेवन कर सकते हैं इससे आपकी आंखों की रोशनी तेज होगी|

पाचन शक्ति बढ़ाता है

amla हमारे शरीर की पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है आमला में फाइबर मौजूद होता है जो digestion को ठीक रखने में बहुत ही  मददगार होता है और अगर आप रोजाना  आमला का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या भी नहीं होगी|

बालों के लिए फायदेमंद होता है

आमला में कैरोटीन विटामिन E और आयरन होता है जो कि बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है इसी के साथ-साथ यह बालों की growth बढ़ाने में बहुत मददगार होता है और अगर आप नियमित रूप से आमना का सेवन करते हैं तो इससे बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है तो आपको रेगुलर आंवले का सेवन करना चाहिए|

ऊर्जा प्रदान करता है

दोस्तों अगर आपको जल्दी से थकान हो जाती है अगर आपको छोटा मोटा काम करने में भी थक जाते है आपको एनर्जी की कमी हो जाती है तो आपको रोजाना आमला का सेवन करना चाहिए क्योंकि आमला हमारे शरीर को ऊर्जा देता है और आपको जल्दी थकावट नहीं होती और इसी के साथ यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है|

चर्बी कम करने में सहायक होता है

सुबह जल्दी कच्चा amla या आंवले के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर की चर्बी कम होती है इसके पीछे का कारण यह है कि आमला में antioxident गुण पाए जाते हैं और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है जो वजन कम करने में मदद करता है|

आंवला खाने से हृदय स्वस्थ रहता है

आंवला खाने से हमारा दिल भी स्वस्थ रहता है आमला में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो शरीर से bad cholestrol के लेवल को कम करता है और good कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है और इससे हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का level maintain रहता है और दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है|

हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है

आमला में calcium भरपूर मात्रा में पाया जाता है और हम आपको बता दें कि कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ही आवश्यक है हमारा शरीर खुद से कैल्शियम का निर्माण नहीं कर पाता इसलिए कैल्शियम की पूर्ति कैल्शियम से भरपूर आहार से की जा सकती है | और अमला कैल्शियम से भरपूर होता है |

 

और अगर आप एक खिलाड़ी हैं तो आंवले का सेवन कर सकते हैं इससे आपको एनर्जी मिलेगी और आपकी हड्डियां भी मजबूत होगी| बढ़ती उम्र के बच्चों को भी आंवले का सेवन करना चाहिए इससे उनकी हड्डियां भी मजबूत होगी और उन्हें जल्दी चोट नहीं लगेगी लेकिन छोटे बच्चों को आमला का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए|

किन लोगों को आना नहीं खाना चाहिए

  • अगर आप डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हो तो आपको आमला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरुर पूछ लेना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकते है क्योंकि आमला आपके शरीर में शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को कम करता है|
  • यदि आप  खून पतला करने की दवा ले रहे हो तो आपको आमला का सेवन नहीं करना चाहिए
  •  प्रेग्नेंट महिलाओं को भी आमला का सेवन करने से बचना चाहिए
  • जिन लोगों को विटामिन C से एलर्जी होती है उन्हें भी आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है|

 

आंवला खाने के नुकसान

दोस्तों अधिक मात्रा में आमला का सेवन करने से आपको नुकसान हो सकते हैं नीचे मैंने आंवला खाने के नुकसान बताएं हैं अगर आप आमला का सेवन कर रहे हैं और अगर आपको नीचे बताए गए नुकसान महसूस होते हैं तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और आमला का सेवन बंद कर देना चाहिए लेकिन आंवला खाने से नुकसान आपको तभी होंगे जब आप amla को अधिक मात्रा में सेवन करेंगे अमला खाने की सही मात्रा मैंने ऊपर बता दी है अगर आप सही मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं तो आपको नुकसान नहीं होंगे|

 

  • अधिक मात्रा में आमला का सेवन करने से आपकी skin चमकदार होने के बजाय रूखी हो जाएगी और जोड़ों में दर्द की समस्या भी अधिक आंवला खाने से हो सकती है|
  •  आमला में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इसका अधिक सेवन करने से constipation की समस्या हो सकती है|

आमला का सेवन करने से नुकसान आपको तभी होंगे जब आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करेंगे अगर आप सही मात्रा में आमला का सेवन करते हैं तो आपको नुकसान नहीं होंगे इसलिए ध्यान रखें कि आप आमला का सेवन अधिक मात्रा में ना करें| 

 

आज आपने क्या सीखा 

 

उम्मीद करता हूं कि Kacha amla khane ke fayde के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी हमने आपको आंवला खाने का सही तरीका, आंवला खाने की सही मात्रा, आंवला खाने के फायदे नुकसान, किन लोगों को amla का सेवन नहीं करना चाहिए सभी जानकारी विस्तार से देने की कोशिश की है|

 

अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ गलत लगा हो तो आप मुझे कमेंट कर बता सकते हैं ताकि मैं अपनी गलती को सुधार सकूं और आपको अच्छी जानकारी मिल सके|

 

लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अगर आप किसी बीमारी के इलाज के लिए आमला का सेवन कर रहे हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले ले क्योंकि आमला का सेवन करना किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है हमने यह नोट एक बार ऊपर भी लिख दिया है|

 

आप चाहे तो अपने दोस्तों के पास भी इस जानकारी को शेयर कर सकते हैं ताकि आपके दोस्तों को भी Kacha amla khane ke fayde पता चल सके|

 

 

Queries :- कच्चा आंवला खाने के नुकसान,  खाना खाने के बाद आंवला खाने से क्या होता है,,  आंवला जूस के फायदे और नुकसान|

 

Leave a Comment